विजयी विश्व तिरंगा प्यारा



विजयी विश्व तिरंगा प्यारा ) -२।
झण्डा ऊँचा रहे हमारा।

सदा शक्ति बरसानेवाला।
प्रेम सुधा सरसानेवाला।
वीरों को हर्षानेवाला।
मात्ऱ्भूमि का तन\-मन सारा -२।
झण्डा ऊँचा ...

स्वतन्त्रता के भीषण रण में।
रख (लख?) कर जोश बढ़े क्षण क्षण में।
काँपे शत्रु देख कर मन में।
मिट जावे भय संकट सारा -२।
झण्डा ऊँचा ...

इस झण्डे के नीचे निर्भय।
हो स्वराज जनता का निश्चय।
बोलो भारत माता की जय।
स्वतन्त्रता ही ध्येय हमारा -२।
झण्डा ऊँचा ...

शान न इस की जाने पावे।
चाहे जान भले ही जावे।
विश्व विजय कर के दिखलावे।
तब होवे प्रण पूर्ण हमारा -२।।
झण्डा ऊँचा..


Post a Comment

0 Comments